
सिंगापुर में 73 वर्षीय एक वृद्ध ने अनजान बच्ची का सिर छूने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वृद्ध ने ‘फूड कोर्ट’ में उस बच्ची का सिर छुआ। तभी उस बच्ची की मां समझी जा रही एक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद एक पुरुष ने वृद्ध के साथ बहस शुरू कर दी।
वह पुरुष संभवतः बच्ची का पिता बताया गया है। यह घटना सिंगापुर में इस समय व्यापक चर्चा और बहस का विषय बन गई है। कई लोगों ने उस पुरुष के वृद्ध पर हमला करने की कड़ी आलोचना की है, जबकि कुछ ने बच्ची के माता-पिता की अनुमति के बिना ऐसा संपर्क करना अनुचित बताया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।





