Skip to main content

आँखा हराने के बाद मुक्केबाजी ने मुझे नया दृष्टिकोण कैसे दिया

‘मैंने अपनी दृष्टि खो दी और मुक्केबाजी ने मुझे आत्मनियंत्रण का अनुभव दिया’ एडम सोलन किशोरावस्था में दृष्टिहीन हो गए थे। यह उनके लिए एक बड़ा सदमा था। उन्होंने अधिक भोजन करना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से दुखी और अस्वस्थ हो गए। इसके बाद उनके मन में कई ‘नकारात्मक सोच’ जन्मीं। बाद में उन्होंने अपनी बचपन की मुक्केबाजी की प्रैक्टिस को याद किया। उन्होंने स्थानीय जिम में फिर से मुक्केबाजी अभ्यास करने की कोशिश की। सुरक्षा नियमों के कारण वे प्रतिस्पर्धात्मक मुक्केबाजी में भाग नहीं ले सकते। लेकिन वे मुक्केबाजी से प्रेम करते हैं और विकलांग व्यक्तियों को खेल-कूद में शामिल करने के लिए सहायता करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक अपना संदेश पहुंचाते हैं।