
18 असोज, कोलंबो (रासस/सिन्ह्वा) । श्रीलंका में हुई तीव्र भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हुई है। वर्षा जनित घटनाओं में एक व्यक्ति लापता है जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। देश के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने रविवार को बताया कि बारिश के बाद 1,190 परिवारों के 4,360 लोग प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़ा 17 जिलों के 125 विभागीय क्षेत्रों से एकत्रित किया गया है। बारिश से 617 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।





