रूस की प्लेग अनुसंधान प्रयोगशाला में कार्यरत महिला शोधकर्ता की मृत्यु ने विश्वभर चिंता बढ़ाई

रूस के साइबेरिया में स्थित प्लेग अनुसंधान प्रयोगशाला में कार्यरत एक कर्मचारी की मृत्यु ने वैश्विक स्तर पर चिंता और सतर्कता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रूस से इस घटना से संबंधित और जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। रूसी मीडिया के अनुसार, 28 वर्षीय दार्या शिपिलोवा का 2 अक्टूबर को निधन हुआ।
उनकी मृत्यु के बाद साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र में कई लोगों को निगरानी में रखा गया है। प्रयोगशाला कर्मचारी की मौत के कारण को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जनता से अफवाहों में नहीं फंसने और सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। रूसी सरकार ने महिला की मृत्यु को “अज्ञात कारणों से निमोनिया” बताया है।





