Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, पाँच लोगों की मौत

१० कात्तिक, काठमाडौं। भारत के गुवाहाटी में एक होटल में गोलीबारी के दौरान एक महिला सहित पाँच लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात गुवाहाटी के एक होटल में मालिक और होटल के किरायेदार के बीच हुई विवाद के बाद गोली चली थी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात साढ़े ९ बजे के करीब असम पुलिस मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर जीएस रोड पर स्थित बोरा सेवा के विपरीत होटल बिलास इन में हुई थी।
‘छ लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है,’ पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक हत्या लाइसेंस प्राप्त .३२ बोर के पिस्टल से की गई थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।