Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

कोलम्बिया में सैन्य विमान दुर्घटना: कम से कम ६६ लोगों की मौत की पुष्टि

दुर्घटनाग्रस्त हर्क्युलीज विमान के मलबे के नजदीक सैनिक और राहतकर्मी

तस्वीर स्रोत, Daniel Ortiz / AFP via Getty Image

पढ़ने में समय: ३ मिनट

कोलम्बिया में वायुसेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम ६६ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

वायुसेना कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा रुएदा के अनुसार उस विमान में कुल ११४ सैनिक और ११ चालक दल के सदस्य सवार थे।

यह अमेरिकी निर्मित सी-१३0 हर्क्युलीज विमान देश के दक्षिणी हिस्से में प्वेर्टो लेगिसामो के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

राहतकर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मलबे में जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी गई है।

कोलम्बिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सान्चेज के अनुसार विमान सैनिकों को लेकर प्वेर्टो लेगिसामो से उड़ान भर रहा था और यह “दुखद दुर्घटना” थी। दुर्घटना स्थल पेरू की सीमा के करीब है।