
यूएई ने दूसरे टी–20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नेपाल को 129 रन का लक्ष्य दिया है। निर्धारित 20 ओवरों में यूएई ने 8 विकेट खोते हुए 128 रन बनाए। नेपाल के सन्दीप लामिछाने ने 3 विकेट लिए जबकि हेमन्त धामी ने 2 विकेट हासिल किए।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय क्रिकेट मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। यूएई के अक्षदीप नाथ ने अर्धशतकीय पारी खेली। 48 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद संकट में फंसे यूएई की बल्लेबाजी अक्षदीप और मोहम्मद अरफान की साझेदारी ने मजबूती प्रदान की। नाथ और अरफान ने सातवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। नाथ 53 रन पर नाबाद रहे जबकि अरफान 32 रन पर आउट हुए।
कप्तान मोहम्मद वासिम शून्य पर आउट हुए, अदीब उसमानी ने 30 रन बनाए, अलीशान शराफू 1 रन, हरप्रीत सिंह भाटिया 1 रन, शोएब खान 0, निलंश केसवानी 0 और तनभीर 0 रन पर आउट हुए। गेंदबाजी में नेपाल के सन्दीप लामिछाने को 3 विकेट मिले, हेमन्त धामी ने 2 विकेट लिए जबकि नंदन यादव और शाहव आलम को एक-एक विकेट मिला। पहले मैच में नेपाल को यूएई के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।





