Skip to main content

इंडोनेशिया में ट्रेन हादसा: 14 की मौत, 84 घायल

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के बेकासी क्षेत्र में दो ट्रेनों के टकराने से 14 लोगों की मौत और 84 अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को इस दुर्घटना की जानकारी दी। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआन्तो ने पीड़ितों से मिलकर दुख व्यक्त किया और जल्द से जल्द जांच कराने का संकल्प जताया।

दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआन्तो बेकासी के अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर संवेदना प्रकट की। ट्रेन ऑपरेटर और केएआई के अध्यक्ष निदेशक बबी रेसिडिन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने शव अस्पताल में रखे हैं, जबकि घायलों का विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज जारी है।

स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग 8:50 बजे जकार्त- बेकासी मार्ग पर लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों के आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई है। ट्रेन ऑपरेटर और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।