Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

इरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन में गिरफ्तार युवक को फाँसी दी गई

इरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 21 वर्षीय सासन आजादवर जोगानी को फाँसी दी गई है। उन्हें जनवरी महीने में प्रदर्शन के दौरान सरकारी अधिकारियों से भरे मिनीबस पर पत्थर और लाठी से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस्फहान के दस्तगर्द जेल में आजादवर को फाँसी दी गई है।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर एक ‘सुरक्षित क्षेत्र’ में किया गया, जिसमें केवल 10 परिवार के सदस्य ही शामिल हो पाए, इसके लिए सरकार ने अनुमति प्रदान की थी। इरान की इस्लामिक गणराज्य की न्यायपालिका ने बताया कि आजादवर ने प्रदर्शन में भाग लेकर सरकार को कमजोर करने का प्रयास किया और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया। न्यायपालिका के अनुसार, उन्होंने अपने दोस्तों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया था।