
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान, इराक और लेबनान की ओर जाने वाले अपने नागरिकों की यात्राओं पर रोक लगा दी है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने इन तीन देशों की यात्रा न करने और वहां रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत वापसी का आग्रह किया है।
यूएई ने तैलीय उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस से भी बाहर निकलने का निर्णय ले लिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, देश के हित में विदेश मंत्रालय यूएई के नागरिकों के लिए ईरान, इराक और लेबनान की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करता है।’ इसके साथ ही, वहां मौजूद यूएई के नागरिकों से तुरंत देश लौटने का आग्रह भी किया गया है।





