Skip to main content

फ्रांस ने फिफा विश्व कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की

फ्रांस ने फिफा विश्व कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी किलियन एमबाप्पे करेंगे। टीम चयन में कोच डिडिएर डेसच्याम्प ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन को प्राथमिकता दी है। टीम में वर्तमान बालोन डी’ओर विजेता उस्मान डेम्बेले भी शामिल हैं। आक्रमण पंक्ति में माइकल ओलिसे, डिजिरे डुए, रायन चेर्की और मार्कस थुराम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
रक्षा में विलियम सालिबा, जुल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाटे और लुकास हर्नांडीज शामिल हैं। मिडफील्ड में अनुभवी एन’गोलो कांटे, ओरेलियन चुआमेनी और एड्रियन राबियो टीम को मजबूती देंगे।

इस बार एडुआर्दो कामाविंगा और रैंडल कोलो मुआनी टीम में नहीं चुने गए हैं, जो काफी आश्चर्यचकित करने वाला निर्णय माना जा रहा है। कोच डेसच्याम्प ने टीम की घोषणा करते हुए कहा, ‘यह केवल 26 बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची नहीं, बल्कि टीम के संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया समूह है।’
फ्रांस अपनी विश्व कप यात्रा 16 जून को सेनेगल के खिलाफ शुरू करेगी और उसके बाद ग्रुप चरण में इराक और नॉर्वे से मुकाबला करेगी।