
रूस के उपप्रधानमंत्री अलेक्सी नोवाक ने बताया कि चीन रूस से दीर्घकालीन रूप से तेल की आपूर्ति और मात्रा दोनों बढ़ाने के इच्छुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार महीनों में रूसी तेल की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जनवरी से अप्रैल तक, चीन ने रूस से तेल आयात में वार्षिक आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 4 करोड़ 8 लाख 30 हजार टन तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा चीन और रूस के बीच ऊर्जा संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकेत देता है।
