Skip to main content

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने जापानी प्रधानमंत्री से उच्च स्तरीय बैठक की

पुतिन के बीजिंग पहुंचते ही मंगलवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युङ और जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने ली के गृह नगर आन्दोङ में बैठक की। यह छह महीने के भीतर उनकी चौथी मुलाकात है। जनवरी महीने में ताकाइची के गृह प्रांत नारा में हुई बैठक के बाद यह आपस में किया गया गृह नगर दौरा है।

वार्ता में वैश्विक अनिश्चितता के परिप्रेक्ष्य में ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला तथा अमेरिका के साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बैठक ने पूर्वी एशिया में समानांतर कूटनीतिक गठबंधन की झलक दी, जहां बीजिंग और मॉस्को के करीब आने के बीच अमेरिका समर्थित देशों सियोल और टोकियो ने अपनी समन्वय प्रक्रिया को तेज किया है। जापान और रूस के बीच तनावपूर्ण संबंध और मॉस्को द्वारा दोनों देशों के तात्कालिक संबंध को ‘युद्धोपरांत अभूतपूर्व हिम युग’ (आइस एज) कहे जाने की स्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।