Skip to main content

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, 20 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा स्थित चमन गेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हुए हैं। रविवार को हुई इस घटना में तीन ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जबकि दो डिब्बे पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे ट्रैक के पास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और नजदीकी घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सेना और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अधिकारी अभी तक विस्फोट के कारण और हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘‘क्वेटा कैंट से आने वाली शटल ट्रेन चमन गेट के पास विस्फोट का शिकार हुई।’ उन्होंने आगे बताया कि विस्फोट की वजह से इंजन सहित तीन कोच पटरी से उतर गए और दो कोच पलट गए।