
संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच में एक महिला को कार चलाते समय दाहिनी हाथ में फोन पकड़ने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी ने रोका था। कॅथलीन थॉमस ने अपने दाहिने हाथ के न होने को दिखाया था, इसके बावजूद उन पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया था। यह घटना फरवरी महीने की है।
लेकिन इस सप्ताह उस पुलिस अधिकारी ने कॅथलीन के खिलाफ दर्ज आरोपों को खारिज करने की प्रक्रिया शुरू की है। पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा, “अधिकारी ने देख कर गाड़ी रोक दी थी” लेकिन जांच के बाद और नियम किस प्रकार उल्लंघन हुआ, यह स्पष्ट न होने के कारण मामले को वापस लेने की तैयारी चल रही है।
