
फिफा विश्व कप 2026 के लिए रियाद माहरेज की कप्तानी में 26 सदस्यीय अल्जीरियाई टीम का ऐलान किया गया है। टीम में विश्व कप विजेता जिनेदिन जिदान के बेटे तथा गोलकीपर लुका जिदान समेत चोटमुक्त हुस्सेम आउआर और अमीन गुइरी शामिल हैं। अल्जीरिया समूह ‘जे’ में है और अपनी विश्व कप यात्रा 16 जून को पूर्व विजेता अर्जेंटीना के खिलाफ शुरू करेगा।
अल्जीरिया की टीम में अनुभवी खिलाड़ी आइसा माण्डी, मिडफील्डर नाबिल बेन्तालेब, साथ ही चोट से उबर चुके हुस्सेम आउआर और अमीन गुइरी भी हैं। गोलकीपर लुका जिदान भी टीम में हैं, जो विश्व कप विजेता जिनेदिन जिदान के पुत्र हैं। अल्जीरिया समूह चरण में अर्जेंटीना के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।
अल्जीरियाई टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: ओसामा बेनबोट, मेल्विन मास्टिल, लुका जिदान
डिफेंडर: अशरफ अबादा, रायान अइत–नौरी, जिनेदिन बेलाएद, राफिक बेलघाली, रामि बेन्सेबाइनी, समिर चेरगुई, जाओएन हदजाम, आइसा माण्डी, मोहम्मद तौगाई
मिडफील्डर: हुस्सेम आउआर, नाबिल बेन्तालेब, हिसाम बौदाउई, फारेस चाइबी, इब्राहिम माजा, यासिन तित्राउई, रामिज जे़र्रुकी
फॉरवर्ड: मोहम्मद अमौरा, नधिर बेनबुआली, आदिल बौल्बिना, फारेस घेदिमेस, अमीन गुइरी, रियाद माहरेज, एनिस हाज मौसा





