वह अंतरिक्ष यान जिसने हमारे सौरमंडल के प्रति हमारी पूरी सोच ही बदल दी। शुरुआत में केवल पाँच साल तक काम करने के लिए भेजे गए दो अंतरिक्ष यान सौरमंडल के सबसे दूरस्थ हिस्सों में यात्रा कर रहे हैं। नासा द्वारा ‘भोइजर’ मिशन के तहत बनाए गए ये ‘प्रोब’ अब तक बनाए गए मानव निर्मित वस्तुओं में सबसे दूर पहुंच चुके हैं।
इस परियोजना में शामिल वैज्ञानिक डा. लिन्डा स्पिल्कर ने बताया है कि ये प्रोब कैसे हमारे सौरमंडल की समझ और दृष्टिकोण को पूरी तरह बदल चुके हैं। भविष्य में ‘एलियन’, यानी बाहरी अंतरिक्ष के जीव, इन प्रोब्स को खोज कर पृथ्वी का दौरा कर सकते हैं, ऐसी संभावना भी जताई जा रही है।
