रूस में यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मास्को में धुएं का गुबार (तस्वीरें)
यूक्रेन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रूस की राजधानी मास्को में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार कहा, “यदि यूक्रेन जलता है, तो आपका मास्को भी जलेगा।” यूक्रेनी ड्रोन हमले ने मास्को स्थित गैजप्रोम नेफ्ट के तेल परिष्करण केंद्र को निशाना बनाया है, जिसे मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने पुष्टि की। इस हमले को युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा माना जा रहा है।
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, “यदि यूक्रेन जलता है, तो आपका मास्को भी जलेगा।” हमले के बाद गैजप्रोम नेफ्ट के मास्को के तेल परिष्कार केंद्र से काले धुएं का गुबार निकलते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अग्नि नियंत्रण हेलीकॉप्टर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे युद्ध के बाद मास्को में हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक बताया है।
उनके अनुसार, यूक्रेनी हमले ने तेल परिष्करण केंद्र को निशाना बनाया है। हमले के बाद मास्को की रिफाइनरी से भी काले धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाया गया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए गए हैं। (तस्वीरें एजेंसी के सहयोग से)
