Skip to main content

स्वीडेन को हराकर फ्रांस ने फाइनल १६ में जगह बनाई

फ्रांस ने स्वीडेन को हराकर फीफा विश्व कप २०२६ के ‘फाइनल १६’ में अपनी जगह पक्की कर ली है। कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किए जबकि ब्रैडली बारकोला ने एक गोल दागा, जिससे फ्रांस ने ३-० से आसान जीत दर्ज की। एम्बाप्पे ने मैच के ४५वें मिनट में पहला गोल करके फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद ५३वें मिनट में ब्रैडली ने गोल करके बढ़त दुगुनी कर दी। मैच के ७४वें मिनट में एम्बाप्पे ने व्यक्तिगत दूसरा गोल करते हुए फ्रांस की बढ़त और मजबूत कर दी।

दो गोल और कर के एम्बाप्पे ने फीफा विश्व कप २०२६ के सर्वाधिक गोलदाताओं की सूची में लियोनल मेसी के साथ ६-६ गोल की बराबरी की है। अब फ्रांस क्वार्टरफाइनल में प्रवेश के लिए पाराग्वे से मुकाबला करेगा।