Skip to main content

मेकअप बैग में परिंदों ने बसेरा बनाकर बच्चे दिए

यूके के एक शहर में रहने वाली मिमी स्ट्रेंजर ने छोटी यात्रा के बाद जब अपने घर के स्नानघर में रखा मेकअप बैग देखा तो उसमें परिंदों ने घोंसला बना लिया था। उन्होंने उस घोंसले को हटाने के बजाय वहां रहने वाले परिंदों को ‘पिजी’ और ‘किथ’ नाम दिए और उन्हें वहीं रहने दिया। यह जोड़ी अब दो बच्चे भी पैदा कर चुकी है।

यूके में परिंदों के घोंसलों को कहीं भी बसने की अनुमति होती है और उन्हें तोड़ना या हटाना मना है। घर के अंदर परिंदों के रहने से मिमी भी खुश नजर आती हैं।