
बैग चार्म्स आजकल कॉलेज से ऑफिस और सोशल मीडिया तक लोकप्रिय सजावट एक्सेसरी बनते जा रहे हैं। लेदर, मेटल, मोती, फर, कपड़ा, रिबन और मिनी खिलौनों के रूप में उपलब्ध ये चार्म्स साधारण बैग को भी स्टाइलिश बनाते हैं। आज का फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है; छोटी-छोटी एक्सेसरी भी सम्पूर्ण लुक को आकर्षक और खास बना सकती हैं। इसलिए कॉलेज से ऑफिस और सोशल मीडिया तक बैग चार्म्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
बैग चार्म्स वे छोटे सजावटी एक्सेसरी होते हैं जो बैग पर लटकाए जाते हैं। ये विभिन्न सामग्रियों से बने होते हैं और कई लोग अपने नाम के पहले अक्षर, पसंदीदा पात्र या यात्रा से जुड़ी कोई छोटी याद को बैग चार्म के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया ने इस फैशन को नई पहचान दी है। फैशन इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज़ विभिन्न चार्म्स पहनकर अपनी व्यक्तिगत शैली पेश कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
बैग चार्म्स लगभग हर प्रकार के बैग पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। टोटी बैग, सोल्डर बैग, क्रॉसबॉडी बैग, मिनी बैग, बैकपैक और ऑफिस हैंडबैग, सभी पर ये आकर्षक दिखते हैं। आज बाजार में विभिन्न डिज़ाइन और स्टाइल के बैग चार्म्स उपलब्ध हैं, जैसे मिनी टेडी, लेदर के टैसल्स, और मोती तथा पत्थर जैसे बीड्स वाले चार्म्स।
बैग चार्म्स का सही तरीके से उपयोग करने पर ही वे आकर्षक लगते हैं। छोटे बैग पर एक साथ कई चार्म्स लगाना सही नहीं होता, और बैग के रंग से मेल खाने वाले चार्म्स चुनना चाहिए। यदि आप अपने पुराने बैग को नया लुक देना चाहते हैं तो बैग चार्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फैशन में अपडेट रहने के साथ-साथ खर्च की बचत भी होती है।





