
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख कंपनी एन्थ्रोपिक से जुड़े एक सुरक्षा शोधकर्ता ने आगामी एक दशक के भीतर एआई के “सभी मानवों का अंत कर देने” के जोखिम को १० प्रतिशत से अधिक बताया है। शोधकर्ता ईवन हबिंगर ने कहा कि वर्तमान मॉडलों से जोखिम कम हुआ है, लेकिन तकनीक के तेज़ विकास के कारण मानवता का अस्तित्व ही संकट में पड़ सकता है।





