
फिलिपींस के पलावान में एक फेरी में आग लगने के बाद लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को पर्यटक क्षेत्र कोरोन की ओर जा रही ‘एमवी जून एस्टर’ नामक फेरी में १३४ यात्री सवार थे। आग लगने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।





