Skip to main content

राजमार्ग पर घायल चितुवा ने उद्धारकर्ता पर किया हमला

दक्षिणपश्चिम भारत के एक राजमार्ग पर गाड़ी की टक्कर से घायल हुए चितुए को बचाने गई टीम पर उसी जानवर ने हमला कर दिया। उद्धारकर्ता उस चितुए को शांत करने के लिए सुन्न करने वाली सुई (‘डार्ट’) का उपयोग कर रहे थे। लेकिन जब वे उसे ट्रक में डालने का प्रयास कर रहे थे, तब चितुए ने एक उद्धारकर्ता पर हमला किया। वर्तमान में चितुवा और उद्धारकर्ता दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

एक अधिकारी के अनुसार, उस चितुए को वन्यजीव अभयारण्य में निगरानी में रखा गया है। उनका कहना है कि भविष्य में संभवतः उसे किसी उद्धार केंद्र में भेजने की योजना है।