
कार्गो मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाले जहाज के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सप्ताह पहले मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाले दूसरे जहाज के बीच हुई इस टक्कर के दृश्य दो वीडियो में दर्ज हैं जो व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं। ‘बीबीसी वेरिफाई’ ने उन जहाजों की पहचान की और वीडियो की सत्यता की जांच की है।
‘बीबीसी वेरिफाई’ ने यह पाया कि यह घटना सिंगापुर के निकट समुद्र में हुई थी। प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार, यह दुर्घटना संभवतः गत सप्ताह 17 सितंबर को हुई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या मृत्यु की कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है।





