Skip to main content

टिस्टा नदी में बहते हुए हाथी के बच्चे को माझी समुदाय ने बचाया

टिस्टा नदी में बहते हुए हाथी के बच्चे को माझी समुदाय ने सुरक्षित बाहर निकाला है। भारत के पश्चिम बंगाल में माझी समूह ने तीव्र जल प्रवाह में डूब रहे हाथी के बच्चे को जीवित बचाया। हाथी का यह बच्चा अपनी मां की ओर नदी पार करते हुए तेजी से बहते पानी में बह गया था।

टिस्टा नदी के किनारे रहने वाले माझियों ने बताया कि वे बच्चे तक पहुंचने के लिए लगभग चार किलोमीटर दूर तक नाव चलानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने इस हाथी के बच्चे को वन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।