
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी बाढ़ के कारण व्यापारीयों ने सड़कों पर ‘तैरता हुआ बाजार’ स्थापित कर सामान बेचना शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण सड़कों में पानी भर जाने से व्यापारी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए पानी में तैरते हुए बाजार की तरह अपना व्यवसाय चला रहे हैं। यह अनूठा नजारा स्थानीय निवासी और पर्यटकों दोनों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।





