स्पेसएक्स फाल्कन-९ रॉकेट प्रक्षेपण के बाद आकाश में ‘जेलीफिश’ जैसा चमकदार आकार दिखा

मंगलवार को फ्लोरिडा के केप केनावेरल से स्पेसएक्स के फाल्कन-९ रॉकेट के प्रक्षेपण के बाद आकाश में चमकीला “स्पेस जेलिफिश” देखा गया। रॉकेट जब आकाश की ऊँची परतों तक पहुंचा, तब उसके ईंधन दहन से निकले गैसों में सूर्य की किरणें पड़ने से यह चमकदार आकृति बनी।
लगभग 3,000 किलोग्राम के कार्गो को लेकर यह अंतरिक्षयान 52 घंटे की उड़ान के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़ने की उम्मीद है।






