Skip to main content
Advertisement1200×100-inside-1

जोर्डन के चर्च में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, कई घायल और मरे

जोर्डन के एक चर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ३४ से अधिक लोग घायल हैं। जोर्डन के सरकारी प्रसारक अल-मम्लाका के सीसीटीवी फुटेज में इस हमले को अंजाम देते हुए बंदूकधारियों को साफ देखा जा सकता है।

कार में सवार हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए। जोर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय ने इस घटना को “आतंकवादी कार्रवाई” करार दिया है और दोषियों को कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस हमले के पीछे की पृष्ठभूमि और उद्देश्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।